रायगढ़। राहुल गांधी के सभा स्थल में अव्यवस्था का आलम देखने को मिला। वीआईपी गेट में एंट्री को लेकर कुछ नेताओं का सुरक्षाकर्मियों के साथ विवाद की स्थिति निर्मित हो गई जिसके बाद रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ओडिसा होते हुए अब कुछ ही देर पश्चात राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ओडिसा सीमा के लगे रेंगालपाली गांव पहुंचने वाला है। जहां राहुल गांधी की सभा आयोजित की गई है। इस सभा में शामिल होनें कई दिग्गज कांगे्रसी रायगढ़ पहुंचे हुए हैं। लेकिन वीआईपी गेट में कई नेताओं को एंट्री नही दी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सबसे पहले सुरक्षा कर्मियों ने छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री मंत्री कवासी लखमा को रोका, जिसके बाद वे किसी तरह अंदर गए लेकिन बाद में कई पूर्व विधायको के अलावा प्रदेश पदाधिकारियों को भी रोका गया।
इस स्थिति में कई कांगे्रसी नेता इस कार्यक्रम की अव्यवस्था को कोसते नजर आये। इसी बीच रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक की भी गेट में तैनात सुरक्षा कर्मियों से बहस हो गई और वे गेट के सामने धरने पर बैठ गए। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के द्वारा किसी तरह प्रकाश नायक को शांत कराते हुए मामला शांत कराया गया।
जिला कांगे्रस कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ओडिसा से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रवेश कर रही थी। इस दौरान राहुल गांधी की सभा को लेकर लोगों में उत्साह था। रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक का लिस्ट में नाम होनें के बावजूद पता नही पुलिस किसके इशारे पर मना कर रही थी। हमने अपनी सूची में प्रकाश नायक का नाम दिया था लेकिन पुलिस किस कार गुजारी के कारण उनका रोका और इसमें विवाद हुआ है। निश्चित रूप में प्रोटो काल के हिसाब से अगर कोई विधायक आ रहा तो पूर्व विधायक जो है तो ऐसे में अगर उसके नेता को मिलने से रोका जाये तो निश्चित ही कार्यकर्ता उत्तेजित होगा और अपनी भावनाएं रखेगा।
कांगे्रस कमेटी अध्यक्ष ने यह भी कहा कि हमने लीडरों और सीएलपी लीडर को, प्रदेश अध्यक्ष को बताया गया कि पुलिस ने बेवजह पूर्व विधायक को रोकने का प्रयास किया। कुछ विवाद हुआ है और निश्चित तौर पर इस तरह के बड़े कार्यक्रमों में खींचातानी पुलिस और कार्यकर्ता के बीच होते रहती है। उनका काम अनुशासन बनाना है, उनका काम प्रोटोकाल का पालन कराना है और उनका काम व्यवस्था बनाना है। आज के कार्यक्रम के द्वारा पुलिस के साथ झूमाझपटी हुई है। गाली गलौज के संबंध में उन्होंने कहा कि आवेश में आकर इस तरह की गलतियां हो जाती है जिसे इग्जोर करना बेहतर है।
राहुल की सभा में अव्यवस्था का आलम
पूर्व विधायक प्रकाश व कांगे्रस नेत्रियों को पुलिस ने रोका, बैठे धरने पर
