रायगढ़। एक द्रोणिका के चलते विगत दो दिनों से आसमान में बादल छाया हुआ है। इस दौरान गुरुवार को सुबह में हल्की बुंदा-बांदी भी हुई, लेकिन शुक्रवार सुबह से हवा का रुख बदलने के कारण मौसम साफ होने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे एक बार फिर से ठंड का अहसास होगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों की द्रोणिका पश्चिमी विदर्भ से मराठावाड़ा और कर्नाटक होते हुए उत्तरी तमीलनायडू तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसके चलते बुधवार से ही आसमान में बादल छाया हुआ था, जिससे दो दिनों से ठंड का अहसास नहीं हो रहा था, वहीं गुरुवार की सुबह में हल्की बुंदाबांदी भी हुई, जिससे लगा था कि एक बार फिर से बारिश होगी, लेकिन बंद हो गई, वहीं पूरे दिन बादल छाया। वहीं मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार शुक्रवार से मौसम साफ होने की संभावना है साथ ही शुक्रवार शाम से उत्तर दिशा से ठंडी हवाओं का आगमन होने की संभावना है, जिससे जिले में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट आने की संभावना है, साथ ही अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की सभावना नहीं है। ऐसे में अब सुबह-शाम ठंड का अहसास होगा।
दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना
