रायगढ़। गणतंत्र दिवस बड़े ही जोश और उत्साह से मनाया। पूरे सम्मान से राष्ट्र गान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। इस राष्ट्रीय उत्सव के अवसर पर गणतंत्र दिवस की बधाई के साथ बच्चों एवं राहगीरों को फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। अध्यक्ष ली रजनी मिश्रा का जन्मदिन मनाया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी सखियों ने उन्हें बधाइयां व शुभकामनाएं प्रदान की। सेवांजलि क्लब की स्थाई गतिविधि (एक पौधा एक व्यक्ती) की कड़ी को इस वर्ष भी आगे बढ़ाते हुए उनके जन्मदिन पर पौधा भेंट स्वरूप प्रदान किया व पौधे संरक्षण का संदेश दिया।