रायगढ़। एक युवक ने विगत 15 दिन पहले अज्ञात कारण से कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जिसका उपचार के दौरान मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार भूपदेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कछार निवासी चेतन निषाद पिता सुखदेव निषाद (23 वर्ष) विगत 11 जनवरी को सुबह घर में बोला कि वह घुमने जा रहा है। ऐसे में दोपहर करीब 12 बजे घर पहुंचा तो उसकी तबीयत बिगडऩे लगी थी, जिससे परिजनों ने पूछा तो उसने बताया कि कीटनाशक का सेवन किया है। जिसे उपचार के लिए रायगढ़ मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब से यहां उसका उपचार चल रहा था। इस बीच कभी उसकी तबीयत में सुधार होता था तो कभी गंभीर हो जा रही थी। इस बीच 25 जनवरी की शाम को फिर से उसकी तबीयत गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने 26 जनवरी को मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
जहर सेवन कर युवक ने की खुदकुशी

By
lochan Gupta
