रायगढ़। 65 हजार वोटो से जीताने वाली देवतुल्य जनता आज अपने लाडले विधायक, मंत्री की झलक पाने के लिए उन्हें स्थानीय कार्यालय में उमड़ पड़ी। रायगढ़ के राजनैतिक इतिहास में जन दर्शन के दौरान इतना जनसैलाब नही उमड़ा। यह भीड़ आम जनता के उम्मीदों की भीड़ थी। जिले की सभी विधानसभा खरसिया, रायगढ़ , धर्मजयगढ़, सारंगढ़, लैलूंगा से आम जनता सामाजिक धार्मिक व्यापारिक संगठन से जुड़े पदाधिकारी आए। इसके अलावा सरकारी कर्मचारी आंगन बाड़ी की कार्यकर्ता जिंदल के अधिकारी मेडिकल कॉलेज के डीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समूह, जे सी आई, शिक्षक संघ, पुलिस कर्मचारी, मितानिन संघ, महिला समूह, आईटीआई कर्मचारी, ट्रक मालिक कल्याण संघ व क्रेशर यूनियन सहित सैकड़ों लोगों ने आज पहले जनदर्शन के दौरान अपने लाडले नेता से मुलाकात की। जिले की जनता सूबे के काबिल मंत्री से उम्मीद लगाए बैठी है। जनदर्शन के दौरान ओपी चौधरी ने पूरे मनोयोग से आम जनता की समस्याओं को सुना और जनता से जुड़ी बहुत सी समस्याओं के निदान हेतु उन्होंने मोबाइल फोन के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश भी दिए। कई मामलो में उन्होंने प्रभावी तरीके से क्रियान्वन का आश्वासन भी दिया।
प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को रायगढ़ प्रवास के दौरान पुलिस लाईन के समीप स्थित अपने निज कार्यालय में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी। वित्त मंत्री का दायित्व मिलने के बाद रायगढ़ विधायक के तौर पर उनक पहले जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे थे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ने कहा कि मुझे बड़ा दायित्व दिया गया है। मेरा प्रयास रहेगा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के साथ प्रदेश की वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाई जा सके। उन्होंने कहा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के खजाने को खोखला कर दिया है। आने वाले एक – दो वित्तीय वर्ष में हम नये फायनेन्सियल रिफार्म कर प्रदेश की वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने में सफल हो जाएंगे। उन्होंने रायगढ़ में नये इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को लेकर कहा कि रायगढ़ शहर में खिलाडिय़ों के अलग-अलग स्थान पर 15 बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण करने पर काम किया जा रहा है। इसी तरह 15 अलग-अलग जगह पर नेट क्रिकेट के लिए काम किया जा रहा है। श्री चौधरी ने बताया कि आज रायगढ़ आने के साथ ही उन्होंने 100 बेड ईएसआईसी नवनिर्मित हास्पिटल को जल्द शुरू कराने की लिए व्यवस्था का जायजा लिया है। रायगढ़ में राष्ट्रीय स्तर लायब्रेरी निर्माण की तैयारी का काम चल रहा है। संजय मैदान का काम चल रहा है। रायगढ़ में संजय काम्प्लेक्स में सब्जी मंडी का निर्माण भी सभी से सलाह मशविरा कर के बनाएंगे। रिंग रोड़ की योजना को भी आगे बड़ा रहे हैं इसमें काम तेजी से चल रहा है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ से घरघोड़ा सडक़ निर्माण में आने वाली तकनीकी दिक्कत दूर कर काम शुरू कर दिया गया है। पत्थलगांव तक सडक़ निर्माण कार्य किया जाएगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद बाहरी लोगों के आगमन को लेकर पुलिस गंभीर हो गई है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बेहतर रहनी चाहिए। कोई भी नियम विरुद्ध आकर यहां कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करेगा तो कानून अपना काम करेगा। प्रदेश में 56 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर डीएड-बीएड के अभ्यर्थियों ने लोकसभा चुनाव तक शुरू नहीं होने पर आंदोलन का रूख अपनाने की मजबूरी बताई है। इस सवाल पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग इस दिशा में आने वाले दिनों में कोई बेहतर कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि नियम के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों के काम किए जाएं। लोगों की अपेक्षाएं बहुत होती है, सभी काम समय से हो जाएं ऐसा नहीं हो पाता है। लेकिन मेरा प्रयास रहता है कि हो सकने वाले ज्यादा से ज्यादा काम लोगों के हो जाएं। हर गारंटी को पूरा करेंगे वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर गारंटी को पूरा करेंगी। मोदी जी गारंटी है, मुख्यमंत्री जी की गारंटी है। हम हर सेक्टर में एक्सपर्ट की राय ले रहे हैं। रायगढ़ नगर निगम के संजय कांप्लेक्स के निर्माण पर पूछे गए सवाल पर चौधरी ने कहा कि संजय कांप्लेक्स का मुद्द्दा हो या कोई भी नए प्रोजेक्ट हो उसके लिए भी जल्द निर्णय लिए जायेगे। शहर में तेजी से बड़ते बेजाकब्जा और बाहरी लोग की बसाहट पार उनका जवाब था कि क्षेत्र की कानून व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए नियम कानून के विपरित कोई भी व्यक्ति आकर कानून व्यवस्था को खराब करे वो उचित नहीं है उसके लिए पुलिस को उसका काम गंभीरता से करने देना चाहिए। मेरी कोशिश है कि जनता की समस्या जल्द से जल्द हल करने में मदद करू पर सारे काम नियम कानून के तहत हर बार नही होते हैं लेकिन जितने भी हो सकने योग्य काम सो प्रतिसत होंगे उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में बड़ी जिम्मेदारी है, इसलिए रायगढ़ को थोड़ा कम समय दे पा रहा हूं। आने वाले समय में लोगों से निरन्तर भेंट करने के लिए कोई व्यवस्था बनाएंगे।
पावरफुल मंत्री से उम्मीदों की आस, उमड़ पड़ी जनता
दो साल में छत्तीसगढ़ की वित्तीय हो जाएगी बेहतर-ओपी, जनदर्शन में क्षेत्रवासियों की सुनी समस्या, कहा ज्यादा से ज्यादा लोगों का काम हो यही रहेगा मेरा प्रयास
