भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को … धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे मुख्य अतिथि, भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने दशहरा मैदान पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

Lochan Gupta
17 Min Read

धरमजयगढ़। महान जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को जिले के धरमजयगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस आयोजन के माध्यम से जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, लोकज्ञान तथा राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही जनजातीय समुदायों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी आम नागरिकों को दी जाएगी।
राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों का जायजा लेने आज राज्य प्रभारी श्रीमती स्मृति ईरानी धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान पहुंचीं। उन्होंने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आवागमन, सुरक्षा, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों एवं आम नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
श्रीमती स्मृति ईरानी ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किए जा रहे प्रदर्शनी स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉलों में प्रदर्शित की जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं, विभागीय उपलब्धियों तथा जनजातीय हितग्राहियों को मिल रहे लाभों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदर्शनी को आकर्षक, जानकारीपूर्ण और जनोपयोगी बनाया जाए, ताकि आम नागरिकों, विशेषकर युवा पीढ़ी को जनजातीय समाज की उपलब्धियों, समृद्ध परंपराओं और शासन की योजनाओं के संबंध में बेहतर जानकारी प्राप्त हो सके। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, कृषि मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी, सांसदद्धय सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

जनजातीय विरासत, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के योगदान को मिलेगा मंच

राज्य प्रभारी श्रीमती स्मृति ईरानी ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रीय एकता के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में महत्वपूर्ण है। यह अवसर केवल जनजातीय वीरों के बलिदान को नमन करने का ही नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, साहस और स्वाभिमान से प्रेरणा लेकर समावेशी विकास, सामाजिक समरसता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में जनजातीय समाज की भागीदारी को और मजबूत करने का भी है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस और गौरव सप्ताह का संदेश है कि जनजातीय समाज का इतिहास केवल संघर्ष और बलिदान की गाथा नहीं, बल्कि भारत की सभ्यता, संस्कृति, स्वाभिमान और राष्ट्र निर्माण की अमूल्य विरासत है। इस विरासत का सम्मान और संरक्षण विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने की महत्वपूर्ण आधारशिला है।
श्रीमती ईरानी ने कहा कि युवा पीढ़ी को जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, परंपरागत ज्ञान और सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराना आवश्यक है। जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके माध्यम से जनजातीय समाज की सांस्कृतिक पहचान, ऐतिहासिक योगदान और गौरवशाली परंपराओं को व्यापक स्तर पर सामने लाने का अवसर मिलेगा।

जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की लगेगी विशेष प्रदर्शनी

राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा विशेष प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विभागीय उपलब्धियों और जनजातीय हितग्राहियों के लिए संचालित गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, कृषि, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी आम नागरिकों को दी जाएगी। प्रदर्शनी में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि एवं संबद्ध विभाग, वन विभाग, ऊर्जा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा उद्योग एवं रोजगार विभाग सहित विभिन्न विभाग अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित करेंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ ही जनजातीय समुदायों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों को करीब से जानने का अवसर भी मिलेगा। प्रदर्शनी को इस प्रकार तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रम में पहुंचने वाले नागरिकों को योजनाओं के लाभ, उनसे जुड़ी प्रक्रियाओं और विभागीय गतिविधियों की समुचित जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके। विशेष रूप से युवा पीढ़ी को जनजातीय समाज की उपलब्धियों, पारंपरिक ज्ञान और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने पर जोर दिया गया है।

समय-सीमा में पूर्ण करें तैयारियां-वित्त मंत्री चौधरी

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन में शामिल होने वाले अतिथियों और आम नागरिकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, आवागमन, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की जाएं। श्री चौधरी ने विभिन्न विभागों के प्रदर्शनी स्टॉलों को आकर्षक, जानकारीपूर्ण और जनोपयोगी बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं, उनका लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा विभागीय गतिविधियों के संबंध में स्पष्ट और उपयोगी जानकारी मिलनी चाहिए। धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक योगदान और स्वाभिमान को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा। इसके साथ ही जनजातीय समुदायों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी व्यापक मंच मिलेगा। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित यह समारोह जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक संरक्षण, सामाजिक समरसता और विकास का संदेश पूरे प्रदेश में प्रसारित करेगा।

प्रचार रथ को ओपी ने दिखाई हरी झंडी, गली-गली पहुंचेगा बिरसा मुंडा के गौरव का संदेश


धरमजयगढ़। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मोत्सव पर मनाए जा रहे जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर प्रचार-प्रसार अब तेज हो गया है। आज वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच रथ को रवाना किया गया। प्रचार रथ के संबंध में जिला महामंत्री विकास केडिया और जतिन साव ने जानकारी देते हुए कहा कि यह प्रचार रथ धरमजयगढ़ और लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को जनजातीय गौरव दिवस से जुड़ी जानकारी साझा करेगा।
15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी का आगमन हो रहा है। यह रथ इस आयोजन की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएगा। इसके साथ ही यह रथ भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से जुड़े प्रेरक संस्मरणों, उनके संघर्ष और बलिदान की गाथा को भी गांव-गांव तक पहुंचाएगा।इस दौरान ओपी चौधरी बोले ने भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए कहा आदिवासियों के हक की लड़ाई लडऩे वाले भगवान बिरसा मुंडा का जीवन आज की राजनीति में भी पूरी तरह प्रासंगिक है। उन्होंने जल, जंगल, जमीन और स्वाभिमान के लिए जो लड़ाई लड़ी, वह आज भी हम सबको दिशा देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस घोषित कर एक भूले हुए इतिहास को सामने लाने का ऐतिहासिक प्रयास किया है। ओपी चौधरी ने सभी लोगों से 15 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की, ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के समक्ष भगवान बिरसा मुंडा के योगदान का पुण्य स्मरण कर सकें।

इनकी रही मौजूदगी

इस दौरान क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, बिलासपुर संभाग सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, संभाग प्रभारी रामू रोहरा, जिला प्रभारी प्रशांत ठाकुर, जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान, नगर पंचायत धरमजयगढ़ अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
महापल्ली (रायगढ़)। भारतीय जनता पार्टी लोईंग मंडल की मासिक बैठक आज महतारी सदन, महापल्ली में आयोजित की गई। बैठक में मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री पावन अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी 15 नवंबर 2026 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ आगमन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इसके साथ ही भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के बीच विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रमों को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए आवश्यक संगठनात्मक तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री पावन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता एवं आपसी समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी का धरमजयगढ़ आगमन संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण अवसर है। इस कार्यक्रम में लोईंग मंडल की ओर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जानी है। उन्होंने मंडल के प्रत्येक बूथ से कम से कम 20 कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में शामिल कराने की बात कही तथा सभी पदाधिकारियों एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी लेकर तैयारी करने का आह्वान किया। बैठक में भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन, संघर्ष, बलिदान एवं जनजातीय समाज के उत्थान में उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए जनजातीय गौरव दिवस के महत्व पर भी चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय, जनसंपर्क एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर सहमति जताई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी पावन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मिनकेतन प्रधान, मंडल महामंत्री मुरारी अग्रवाल, जनपद पंचायत सदस्य सुकलाल चौहान, मनोहर प्रधान,सूर्यकांत त्रिपाठी, राजेश प्रधान, नवीन बिस्वाल, मनोज प्रधान, श्रवण गुप्ता, चक्रधर यादव, संतकुमार साहू, राजकुमार निषाद, बसंत सिदार, सरोज भोय, पिंटू साव, तरुण गुप्ता, टीकाराम प्रधान, बृजेश गुप्ता, डॉ. नारायण दास वैष्णव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने ‘जनजातीय गौरव दिवस’ को सफल बनाने की अपील की


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने आगामी 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रवास व विशाल जनसभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और देश की स्वतंत्रता व विकास में उनका योगदान अतुलनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार जनजातीय समाज के उत्थान, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। श्री देव ने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में धरमजयगढ़ पहुँचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत करें और इस गौरवशाली आयोजन को सफल बनाएं।

महापल्ली में हुई लोईंग भाजपा मंडल की बैठक


महापल्ली (रायगढ़)। भारतीय जनता पार्टी लोईंग मंडल की मासिक बैठक आज महतारी सदन, महापल्ली में आयोजित की गई। बैठक में मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री पावन अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी 15 नवंबर 2026 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ आगमन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इसके साथ ही भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के बीच विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रमों को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए आवश्यक संगठनात्मक तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री पावन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता एवं आपसी समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी का धरमजयगढ़ आगमन संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण अवसर है। इस कार्यक्रम में लोईंग मंडल की ओर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जानी है। उन्होंने मंडल के प्रत्येक बूथ से कम से कम 20 कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में शामिल कराने की बात कही तथा सभी पदाधिकारियों एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी लेकर तैयारी करने का आह्वान किया। बैठक में भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन, संघर्ष, बलिदान एवं जनजातीय समाज के उत्थान में उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए जनजातीय गौरव दिवस के महत्व पर भी चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय, जनसंपर्क एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर सहमति जताई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी पावन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मिनकेतन प्रधान, मंडल महामंत्री मुरारी अग्रवाल, जनपद पंचायत सदस्य सुकलाल चौहान, मनोहर प्रधान,सूर्यकांत त्रिपाठी, राजेश प्रधान, नवीन बिस्वाल, मनोज प्रधान, श्रवण गुप्ता, चक्रधर यादव, संतकुमार साहू, राजकुमार निषाद, बसंत सिदार, सरोज भोय, पिंटू साव, तरुण गुप्ता, टीकाराम प्रधान, बृजेश गुप्ता, डॉ. नारायण दास वैष्णव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article