रायगढ़। बुधवार की दोपहर निगम के पंजरी प्लाट स्थित आडिटोरियम में आयोजित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह का सीधा लाइव प्रसारण हुआ। इसे स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साह के साथ देखा। शासन के निर्देशनुसार पंजरी प्लांट आडिटोरियम में प्रोजेक्टर से शपथ ग्रहण समारोह के लाइव प्रोग्राम का सीधा प्रसारण आयोजित हुआ। कार्यक्रम की व्यवस्था एवं सुचारू रूप से संचालन के लिए कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी को निर्देर्शित किया गया था। शाम करीब 4 बजे से शपथ ग्रहण समारोह का लाइव कार्यक्रम आडिटोरियम में लगाए गए प्रोजेक्टर से शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद राज्यपाल महामहिम बलरामदास टंडन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। लाइव सीधा प्रसारण कार्यक्रम के संचालन व जरूरी व्यस्थाओं के लिए मंगलवार से ही निगम आयुक्त चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में निगम के अधिकारी कर्मचारी कार्यरत् थे। बुधवार को सीधा लाइव प्रसारण के लिए सुबह से ही दिए गए यूजर आईडी से प्रोजेक्टर कनेक्ट कर लिया गया था। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि, निगम व कलेकक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी दोपहर 2 बजे से ही आडिटोरियम में उपस्थित हो गए थे। शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह का सीधा लाइव प्रोग्राम शुरू हुआ। कार्यक्रम को आडिटोरियम में उपस्थित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साह के साथ देखा। आडिटोरियम में उपस्थितजन के उत्साह आलम यह था कि कार्यक्रम के दौरान वे भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। कार्यक्रम में उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया सहित कलेक्ट्रेट व निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।