सारंगढ़। शीतलहर को देख समाजसेवी सतीश यादव ने गरीबों व असहायों को ठंड से बचाने के लिए कंबल एवं स्वेटर वितरण शुरू कर दियें है। शनिवार को झुग्गी झोपड़ी एरिया में रहने वाले आर्थिक स्थिति से कमजोर लगभग 100 गरीबों को कंबल एवं स्वेटर का वितरण किया गया। ठंड के मौसम में नि:शुल्क कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
नए नए स्वेटर पाकर गरीब महिलाएं व युवतियों ने सतीश यादव का आभार व्यक्त किया। सर्दी में कंबल बांटने से ही नहीं बल्कि हर जरूरतमंद व्यक्ति की जरूरत पूरी करने से पुण्य मिलता है। एकाएक बढ़ती ठंड से सासाराम रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड व सडक़ के किनारे ठिठुर रहे गरीब असहायों के बीच समाज सेवी ने कंबल वितरण किया। बुधवार की रात स्टेशन, बस स्टैंड तथा मंदिर के बाहर कंपकंपा देने वाली ठंड की रात में असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है। रात के अंधेरे में जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने की समाजसेवी ने बाहर निकल गरीबों का दर्द समझ सैकड़ों गरीबों व असहायों के बीच कंबल बांटे। कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया की जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से मरने से बचाऊंगा। तबसे मैं सार्वजनिक स्थलों पर घूम घूम कर जरूरतमंद असहायों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण कर रहा हूं।उन्होंने बताया कि यह कार्य विगत कई साल से करते आ रहा हूं।
कंबल वितरण को लोगों ने बताया सराहनीय कदम 7 कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उस का भगवान ही सहारा होता है। असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिस पर कृपा होती है वही इस तरह के पुन्य कार्य करते हैं। समाज सेवी ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।
दिव्यांग बच्चों बूढ़ों को बांटे कंबल स्वेटर : सतीश
![](https://www.navinkadam.com/wp-content/uploads/2025/01/divyang.jpg)