रायगढ़। प्रदेश में त्रि स्तरीय चुनाव एवं नगर चुनाव की बिगुल बजने ही वाला है, वही ठंड में राजनीति गर्मी बढऩे लगी है। हम बात करें तो रायगढ़ नगर निगम में एक आदिवासी युवा नेता में जोश जुनून से भरपूर और जनता की समस्याएं को दूर करने का संकल्प लेके रायगढ़ नगर निगम पार्षद पद के लिए दावेदारी करने के लिए कमर कस ली है। अनिल सिदार अनुभय सामाजिक न्याय और लोगो की समस्याएं को दूर करने के लिए हर कसौटी की मैदान में विजय प्राप्त करने की संघर्ष में लगे रहते है।
देश की राजनीति के साथ अब छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजनीति में भी युवाओं का झुकाव तेजी से बढ़ रहा है। इसमें रायगढ़ जिले का युवा वर्ग भी शामिल है। इसी तारतम्य में आपको बता दें कि रायगढ़ नगर निगम से इंदिरा नगर वार्ड नं 07 में लंबे अरसे से वार्ड वासियों के समस्या को दूर कर रहे युवा नेता क्रांतिकारी अनिल सिदार का जमीनी स्तर पर युवाओं के बीच काफी अच्छी पकड़ है। वे उनसे परस्पर तालमेल रखते हुए राजनीति में लगातार आगे बढ़ रहे हैं, अनिल सिदार को इस क्षेत्र में सक्रिय आदिवासी युवा कार्यकर्ता के रूप में जाना और पहचाना जाता है। युवाओं को संगठित कर उन्होंने उन्हें समाज हित में रक्तदान हेतु सदैव प्रेरित किया है। इसके अलावा उन्होंने अपने स्तर पर समय-समय पर जनता के मूलभूत समस्यायों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रखर तरीके से उठाया है। युवा तुर्क आदिवासी नेता अनिल सिदार की समाजिक कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र में अग्रणी भूमिका रही है। गौरतलब है कि पूर्व में वे गोंडवाना गोड़ महासभा युवा प्रभाग रायगढ़ के जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं, और वह छग सर्व आदिवासी समाज की सक्रिय कार्यकता भी है। इनके माता स्व. श्रीमती कांति सिदार जी ने वार्ड वासियों की निस्वार्थ रूप पर प्रमुख समाज सेविका रही है।
जो वार्ड वासियों एवं मोहल्ले वासीयों से परिवारिक संबंध बना हुआ है, अनिल पढ़ा लिखा युवा है। साथ ही लोगो के हर दुख तकलीफ़ को दूर करने का काफी लगाव है। हमारे चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव लडऩे हेतु सहयोगी साथियों और वार्ड के वरिष्ठजनों से उन्हें लगातार सुझाव प्राप्त हो रहा है। इसे लेकर शीघ्र ही यह तय किया जायेगा की पार्षद चुनाव के पद हेतु चुनाव लड़ा जाए। मेरे लिए चुनाव के परिणाम महत्वपूर्ण नहीं हैं। मेरी मंशा क्षेत्र के लोगों के मूलभूत सुविधाओं की प्राप्ति और अधिकारों को लेकर संघर्ष करने की है। मैंने हमेशा इसे लेकर संघर्ष भी किया है, आगे भी यह क्रम अनवरत रूप से जारी रहेगा।
इंदिरा नगर वार्ड 7 से राजनीति में उतरेंगे अनिल सिदार
नगर निगम पार्षद चुनाव लडक़र करेंगे राजनीति की शुरुवात
