रायगढ़। अटल जी की जन्म जयंती का शताब्दी वर्ष मनाने के दौरान शहर मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा अटल बिहारी बाजपेयी ने भारतीय राजनीति की दशा दिशा बदली है। अटल बिहारी जी का पूरा जीवन राजनीति के लिए समर्पित रहा है। विपक्ष का दौरान भी प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी बाजपेयी के व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए कहा अटल बिहारी बाजपेयी राजनीति के लिए आदर्श है। सत्ता हो या विपक्ष बाजपेयी जी ने अपने सिद्धांतों से के कभी समझौता नहीं किया यही वजह है उनके सिद्धांत आज भी राजनीति के लिए उतने ही प्रासंगिक है। राजनीति में उनका स्मरण चिरस्थाई रहेगा। आज उनकी जन्म जयंती में पुण्य स्मरण करते हुए रथु गुप्ता, ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, अनुपम पाल, डिग्री लाल साहू, मनोज शर्मा, प्रवीण दिवेदी, नेहा देवांगन, शिव शंकर अग्रवाल, ब्रज किशोर शर्मा, संतोष साहू, नरेश पटेल, साहिल मनिहार, सूरज मिरी, चिंटू साबरी, भुनेश्वर साहू, अंशु टुटेजा, सतनाम सिंग, मनीष गांधी, ओमकार तिवारी, सुमित शर्मा, कुंदन दीवान, ऐश अग्रवाल, गगन कातोरे, मीनाक्षी मेहर, गोलू यादव ने माल्यार्पण किया। भारतीय राजनीति के पुरोधा छतीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न परम श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की 100वीं जयंती पर बैकुंठपुर, कोतरा रोड,चांदनी चौक, चांदमारी, बापू नगर,हटरी चौक, इंदिरा नगर, रामभाठा, केवड़ा बाड़ी, स्टेशन चौक, डांगरडीपा, शक्ति केन्द्रों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुण्य स्मरण किया