रायपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर में पदाधिकारियों के लिए मतदान जारी है। इस चुनाव में राजधानी के 800 से अधिक डॉक्टर अपने नए अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और महासचिव चुनेंगे। इस चुनाव में 2 पैनल आमने सामने है। वहीं, इस चुनाव में इस बार दलीय संघर्ष भी देखने को मिल रहा है। इससे पहले 10 सदस्यीय कार्यकारिणी पहले ही निर्विरोध चुन ली गई है। एक पैनल जिसका डॉ आभा जैन, डॉ किशोर झा, डॉ अशोक बजाज और डॉ दिग्विजय सिंह प्रत्याशी हैं। वहीं, दूसरे पैनल से डॉ कुलदीप सोलंकी, डॉ केतन शाह और डॉ संजीव श्रीवास्तव चुनाव लड़ रहे हैं। इस चुनाव में दलीय संघर्ष देखने को मिल रहा है। वही दोपहर 1 बजे तक 200 से अधिक डाक्टरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस चुनाव में सीनियर डॉक्टर भी बढ़ चढक़र हिस्सा ले रहे हैं।