रायगढ़। आसन्न नगरनिगम चुनाव हेतु रायगढ़ में आज वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। कुल 48 वार्डों में 8 वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग , 5 वार्ड अनुसूचित जनजाति वर्ग और 11 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित किये गये। इस आरक्षण के बाद निगम की राजनीति में सक्रिय कई नामचीन नेताओं के लिये जहाँ मुश्किलें खड़ी हो गयी हैं तो कई नेताओं के लिये अवसर खुल गये हैं।
सर्वाधिक विपरीत असर पड़ा है पूर्व सभापति और भाजपा नेता सुभाष पांडेय की चुनावी संभावनाओं पर। वर्तमान में वे वार्ड नं.16 से पार्षद हैं लेकिन इस बार यह वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित हो गया है। उनके लिये जो दूसरा संभावित विकल्प वार्ड नं. 14 था लेकिन वह भी इस बार पिछड़ावर्ग महिला के लिये आरक्षित हो गया है। इसी तरह पार्षद प्रभाती महापात्रे, अशोक यादव, संजय देवांगन, शैल कौशलेष मिश्रा, राजेन्द्र ठाकुर, चंद्रमणि बरेठ, सीनू राव, श्यामलाल साहू, रूपचंद पटेल, संजय चौहान और पदुमलाल प्रजापति भी आरक्षण की चपेट में आ गये हैं। इधर लखेश्वर मिरी, दिवेश सोलंकी, सुरेश गोयल, बबुआ, रंजू संजय, मुरारी भट्ट जैसे पुराने दिग्गजों के लिये दरवाजे खुल गये हैं। मौजूदा पार्षदों में कई लोग खुशकिस्मत भी हैं जो कि इस फेरबदल से अप्रभावित हैं। इनमें से कुछ पार्षदों के वार्ड का आरक्षण तो बदला है लेकिन इससे उनके चुनाव लडऩे की संभावनाओं पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ा है। इनमें प्रमुख रूप से आरिफ हुसैन, रुक्मणी साहू(ननकी नोनी), नब्बू खान, जयंत ठेठवार, लक्ष्मी साहू, विकास ठेठवार, सलीम नियारिया, अनुपमा शाखा यादव, पूनम सोलंकी, महेश कंकरवाल, प्रभात साहू, पंकज कंकरवाल, डॉ प्रतीक विश्वाल, सपना सिदार, पिंकी यादव, राकेश तालुकदार, रत्थु जायसवाल, नवधा मिरी और नारायण प्रसाद पटेल का नाम उल्लेखनीय है।
आरक्षण के साथ ही चुनाव का बिगुल बज चुका और लोगों को महापौर पद के आरक्षण का इंतजार है। यह तो लगभग तय है कि महापौर पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिये ही आरक्षित रहेगा लेकिन वह महिला या स्वतंत्र होगा, यह उत्सुकता बनी हुई है। बहरहाल आज नगरनिगम चुनाव हेतु उठापटक चालू हो गयी है और संभावित उम्मीदवार अपनी गोटियां बिठाने में सक्रिय हो गये हैं।
आरक्षण होते ही माथापच्च्ी में जुटे दावेदार
गुरूवार को कलेक्टोरेट स्थित सृजन सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकाय चुनाव को आरक्षण तय किये गये इस दौरान कलेक्टर, एसडीएम और निगम आयुक्त समेत जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सबसे पहले रायगढ़ नगर पालिक निगम के लिये आरक्षण तय किये गये। कुल 48 वार्डों में 24 वार्ड सामान्य, 11 वार्ड ओबीसी 5 वार्ड एसटी और 8 वार्ड एससी वर्ग के लिये आरक्षित किया गया जिनमें सामान्य वर्ग में 7सीटें, ओबीसी वर्ग में 4 सीटें एसटी वर्ग में 2 सीटें और एससी वर्ग में 3 सीटें महिला के लिये आरक्षित किया गया है।
कुल 48 वार्डों में जनसंख्या के अनुसार अनुसूचित जाति के लिये 8 वार्ड आरक्षित किये गये। जिनमें वार्ड क्रं. 4, 11, 29, 31, 33, 36, 37, 38 शामिल हैं। इनमें 29, 31, 37 महिला के लिये आरक्षित बाकी पांच वार्ड एससी मुक्त आरक्षित किये गये। इसी तरह अनुसूचित जनजाति किये लिये पांच वार्ड आरक्षित किये गये इनमें 3, 5, 46 मुक्त और 41 और 47 महिला के लिये आरक्षित किये गये। ओबीसी वर्ग के लिये 11 वार्ड आरक्षित किये गये जिनमें वार्ड क्रं. 1, 8, 14, 17, 18, 22, 23, 27, 39, 42 शामिल हैं। वार्ड क्रं.8, 14,22,, 39, ओबीसी महिला के लिये आरक्षित किये गये।
अंत में जनसंख्या के आधार पर सामान्य वर्ग के लिये 24 वार्ड तय किये गये जिनमें 7 सीटें महिला के लिये आरक्षित की गई। सामान्य मुक्त में 7, 9, 10, 12, 13, 15, 19, 20, 21, 24, 28, 30, 32 , 34, 43, 45, 48 वार्ड शामिल हैं। सामान्य महिला वर्ग में वार्ड क्रं.2, 6, 25, 26, 35, 40, 44 वार्ड हैं। इस तरह कुल 48 वार्डों में 16 वार्ड महिलाओं के लिये आरक्षित हुआ है। वार्ड आरक्षण के बाद अब दोनों ही प्रमुख पार्टियां उन वार्डों के लिये प्रत्याशी के चयन पर माथापच्ची में जुट गई हैं। जहां उनके पार्षद नहीं है या फिर आरक्षण के समीकरण बदलने के बाद उन्हें नये अवसर दिख रहे हैं। कुल मिलाकर आरक्षण से दोनों ही पार्टियों के नेतागण खुश दिखे क्योंकि इससे किसी भी पार्टी को ज्यादा उलट फेर का सामाना नहीं करना पड़ेगा।
इन वार्डो पर छिड़ सकती है वर्चस्व की जंग
भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही दिग्गज पार्षदों के लिये इस बार आरक्षण सुकून भरा साबित हुआ। कई दिनों से उन्हें अपने वार्ड के आरक्षण को लेकर जो चिंता सता रही थी वह दूर हुई। कुछ सीटें जो पहले महिला आरक्षित थी वह मुक्त हुई और कुछ सीटें पर गणित थोड़ा डगमगा गया, लेकिन 48 वार्डों के आरक्षण को देखें तो दोनों ही पार्टियों के लिये कोई परेशानी नहीं हुई। वार्ड 39 के भाजपा के पार्षद सीनू राव का वार्ड इस बार ओबीसी महिला हो गया है। इसी तरह भाजपा के सुभाष पांडेय का वार्ड 16 इस बार ओबीसी मुक्त आरक्षित हो चला है। वार्ड नं 21 बेलादुला वार्ड और वार्ड 48 सामान्य मुक्त हुआ है। कयास लगाये जा रहे हैं कि वार्ड 21 और 48 में वर्चस्व की जंग इस बार देखने को मिल सकती है। वहीं वार्ड 22 जो कौशलेश मिश्रा के प्रभुत्व वाली सीट है इस बार वह ओबीसी महिला आरक्षित हुई है। इसी तरह वार्ड नं. 19 भी सामान्य वर्ग के लिये आरक्षित होनें के कारण यहां पार्षद बनने के लिये जोरदार जोर आजमाईश की संभावना दिख रही है। जबकि वार्ड 24 भी इस बार सामान्य मुक्त है। वार्ड 23 ओबीसी मुक्त के लिये आरक्षित है। आसपास की इन सीटों के आरक्षण से इस बार निगम चुनाव दिलचस्प हो जायेगा।
नगर निगम सहित जिले के सभी नगरीय निकायों के वार्डों के लिए आरक्षण प्रक्रिया की गई पूरी
रायगढ़। कलेक्ट्रेट के सृजन सभाकक्ष में 19 दिसम्बर की शाम रायगढ़ के सभी नगरीय निकायों के लिए वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में पूरी की गई। जिसमें रायगढ़ नगर निगम सहित नगर पालिका खरसिया व जिले के सभी नगर पंचायतों- घरघोड़ा, धरमजयगढ़, लैलूंगा, किरोड़ीमल नगर एवं पुसौर नगर पंचायत के लिए लॉटरी के माध्यम से आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस दौरान आयुक्त नगर निगम बृजेश सिंह क्षत्रिय, एसडीएम धरमजयगढ़ डिगेश पटेल, एसडीएम रायगढ़ प्रवीण तिवारी, एसडीएम घरघोड़ा रमेश मोर, एसडीएम लैलूंगा सुश्री अक्षा गुप्ता, उपायुक्त नगर निगम सुतीक्षण यादव सहित जनप्रतिनिधि व आमजन उपस्थित रहे। आरक्षण प्रक्रिया के अनुसार वार्डो में आरक्षण इस प्रकार रहेगा।
नगर निगम रायगढ़
अनुसूूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-4, 11, 33, 36 एवं 38, अनुसूचित जाति (महिला) के लिए वार्ड क्रमांक-29, 31, 37, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-3, 5, 46, अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए वार्ड क्रमांक-41, 47, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-1, 16, 17, 18, 23, 27, 42, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-8, 14, 22, 39 तथा अनारक्षित वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-2, 6, 25, 26, 35, 40 एवं 44 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।
नगर पालिका परिषद खरसिया
अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-10, अनुसूचित जाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-4, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-9, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-6, 7, 8, 16, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए वार्ड क्रमांक 3, 14 तथा महिला वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक-1, 2 एवं 18 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।
नगर पंचायत घरघोड़ा
अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-7, अनुसूचित जाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-4, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-1, 3, 14, अनुसूचित जनजाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-12, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-6 तथा अनारक्षित वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-8, 11 एवं 13 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।
नगर पंचायत लैलूंगा
अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-1, अनुसूचित जाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-8, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-5, 12, 15, अनुसूचित जनजाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-6, 11 तथा अनारक्षित वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-3 एवं 4 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।
नगर पंचायत पुसौर
अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-14, अनुसूचित जाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-12, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-6, अनुसूचित जनजाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-7, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-4, 10, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक 3 तथा अनारक्षित वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-8 एवं 9 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।
नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर
अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-10, अनुसूचित जाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-14, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-15, अनुसूचित जनजाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-11, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-1, 8, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक 12 तथा अनारक्षित वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-4 एवं 13 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।
नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर
अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-10, अनुसूचित जाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-14, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-15, अनुसूचित जनजाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-11, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-1, 8, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक 12 तथा अनारक्षित वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-4 एवं 13 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।