रायपुर। चूना फेंकने के बाद महिला वकील को डंडा दिखाकर धमकाती हुई। रायपुर कोर्ट में गुरुवार को वकीलों के चैंबर में अचानक एक महिला ने वकील पर हमला कर दिया। सुबह एक महिला वहां पहुंची और वकील पर चूना फेंक दिया और डंडे से हमला करने लगी। इस दौरान वहां लोगों ने महिला को पकड़ा और वकील को बचाया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। महिला ने वकील पर चूना क्यों फेंका इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि जब वकील धनेश विश्वकर्मा से इस पर बात की तो उन्होंने बताया कि, महिला मेंटली डिस्टर्ब है, और जादू टोना जैसी चीजें भी करती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वकील पर महिला ने चूना फेंका और उस पर भडक़ गई। इस दौरान आस-पास बैठे लोग हड़बड़ा गए। महिला लगातार वकील पर चिल्ला रही थी और हाथ में छोटा डंडा पकड़ी हुई थी। वह डंडे से वकील को मारने की कोशिश कर रही थी। एडवोकेट धनेश विश्वकर्मा ने बताया कि वे महिला को नहीं जानते हैं वो कौन हैं? रोज की तरह वे अपने चैंबर में बैठकर अपने क्लाइंट से बात कर रहे थे इसी दौरान एक महिला आई और उनके ऊपर चूना फेंक दिया और चिल्लाने लगी। मैं कुछ समझ पाता है उससे पहले ही लोगो ने महिला को पकड़ा और हॉल से बाहर ले गए। वकील ने बताया कि मैंने लोगों से पता किया और अपने जूनियर्स को भेज कर महिला की जानकारी भी निकाली। पता चला है कि, महिला मेंटली डिस्टर्ब है, और जादू टोना जैसी चीजें भी करती हैं। उसके आसपास और मोहल्ले वालों ने बताया कि वह मोहल्ले में भी लोगों पर चूना और नींबू फेंक देती है। वह मानसिक रूप से डिस्टर्ब है इसलिए मैंने उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है और ना ही इसकी शिकायत की है।
कोर्ट में महिला ने वकील पर किया हमला
By
lochan Gupta