रायगढ़। शहर के जायसवाल समाज कल्याण समिति ने दीपावली महापर्व की खुशी में विगत 13 नवंबर की शाम अतरमुडा स्थित शेमरोन मैरिज गार्डन में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के पहले समाज के लोगों ने भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा – अर्चना व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
वरिष्ठजनों का सम्मान
कार्यक्रम के अन्तर्गत पूजा – अर्चना के पश्चात जायसवाल समाज के वरिष्ठजनों का बैज लगाकर सम्मान किया गया। इनमें दिनेश जायसवाल, शिव कुमार जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, यू एस दर्शन, रामविलास जायसवाल, हरिदास जायसवाल, श्रीमती सरोज – दुष्यंत डनसेना, डॉ राकेश जायसवाल, जयलाल जायसवाल, रत्थू जायसवाल पार्षद, विनोद जायसवाल का आत्मीय स्वागत किया गया।
गणेश वंदना से आगाज
स्वागत सम्मान कार्यक्रम के बाद समाज के सभी लोगों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए विविध मनोरंजनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ अर्जित, आशी, आकृति व प्रथम जायसवाल ने सुमधुर गणेश वंदना से शुभारंभ किया। वहीं बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अनन्या, आरुषि, युवराज, हर्ष व हर्षिका ने भाग लेकर सभी को मुग्ध किया। इसी तरह डांस प्रतियोगिता में नवमीं, आषमी, सिद्धि, प्रेरणा, पूर्वा व आराध्या ने मनभावन प्रस्तुति दी। वहीं जायसवाल महिला समिति ने भी हाउजी, कुर्सी दौड, खोजो तो जाने, जूता गेम्स सहित विविध मनभावन मनोरंजनात्मक कार्यक्रम का आयोजन कर भरपूर लुत्फ़ उठाया।
कार्यक्रम के अन्तर्गत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उच्च श्रेणी प्राप्त करने वाले बच्चे प्रार्ची, प्रतीक्षा,मयंक, नमन व शौर्य का जायसवाल समाज कल्याण समिति ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इनका रहा योगदान
दीपावली मिलन समारोह के आयोजन को भव्यता व सफल बनाने में जायसवाल समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष उत्पल जायसवाल उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल सचिव मनीष जायसवाल कोषाध्यक्ष विश्वनाथ जायसवाल कार्यकारिणी सदस्य सूरज जायसवाल नंदलाल जायसवाल मोनू जायसवाल बिट्टू जायसवाल राकेश जायसवाल संतोष गुप्ता मुरारी जैसवाल शैलेश जायसवाल विवेक जायसवाल जय जायसवाल अनिल जायसवाल बबलू जायसवाल सिराज जायसवाल करण जायसवाल रामानंद जायसवाल सहित सभी समाज के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
जायसवाल समाज कल्याण समिति ने किया दीपावली मिलन समारोह का आयोजन
समाज के लोगों ने कार्यक्रम को बनाया यादगार
