रायगढ़। हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने हिसार सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर ताल ठोकी थी। कांग्रेस-भाजपा को पटखनी देकर उन्होंने इस सीट पर जीत का परचम लहरा दिया है।
कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल ने हिसार सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार राम निवास राणा को 18,941 वोटों से हराया। सावित्री जिंदल को 49,231 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 30,290 वोट मिले हैं।
कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार राम निवास राणा को 18,941 वोटों से हराया है। सावित्री जिंदल को 49,231 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 30,290 वोट मिले। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक कमल गुप्ता 17,385 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
बता दें कि फोर्ब्स इंडिया ने सावित्री जिंदल को इस साल देश की सबसे अमीर महिला बताया था। 75 साल की सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप एंड इनहेरिटेड की मानद अध्यक्ष हैं। सावित्री के पति ओपी जिंदल का निधन साल 2005 में हुआ था, तब से वह अपने पति की कंपनी की पूरी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. उनकी कुल नेटवर्थ 39.5 अरब डॉलर है।
देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल फिर बनीं हरियाणा की एमएलए
