रायगढ़। शहर में हर वर्ष की तरह इस साल भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सालाना कार्यक्रम पथ संचलन का आयोजन रामलीला मैदान से किया गया। शहर के स्वयं सेवक इस पथ संचलन में शामिल होने बड़ी संख्या में पहुंचे थे। दोपहर 3 बजे के आयोजन के पूर्व ही स्वयंसेवक रामलीला मैदान पहुंच चुके घर और अनुशासन के साथ ही राष्ट्र भक्ति जागृत करने के उद्देश्य के साथ मैदान से निकल शहर की प्रमुख सडक़ों से होते हुए पथ संचलन का आयोजन किया गया। रामलीला मैदान से रवाना हुए इस पथ संचलन का रास्ता में कई जगहों पर स्वागत किया गया। पूर्ण गणवेश के बड़ी संख्या में स्वयंसेवक इस पथ संचलन में शामिल हुए।
शहर में आरएसएस का हुआ पथ संचलन

By
lochan Gupta
