रायपुर। रायपुर में खिल्ली उड़ाकर हंसने की वजह से एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। नशे की हालत में बाइक से गिरने पर युवक पर उसने मजाक उड़ाते हुए कमेंट किया था। इसी बात से चिढक़र बाइक सवार युवक ने अपने दोस्तों को बुला लिया। जिन्होंने मिलकर उसे मार डाला। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11 बजे प्रवीण यादव बाइक चलाते हुए सरोना इलाके से गुजर रहा था। वो नशे में था। जिस कारण बाइक से गिर गया। वहां पर अभय नेताम (मृतक) खड़ा था। उसने खिल्ली उड़ाते हुए प्रवीण पर कमेंट कर दिया। इस बात से प्रवीण नाराज हो गया। उसकी अभय के साथ बहसबाजी हो गई। विवाद बढऩे के बाद अभय अपने दोस्तों को बुला लिया। करीब 5 लडक़े मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने मिलकर अभय के पेट और पीठ पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वो बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस को सूचना मिलने पर घायल युवक को एम्स अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस मामले में डीडी नगर पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने इस वारदात के मुख्य आरोपी प्रवीण यादव, उसके दोस्त पुरुषोत्तम यादव और प्रेम यादव के साथ एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों के नाम सामने आने के बाद उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
खिल्ली उड़ाकर कमेंट करने पर युवक की हत्या, ४ गिरफ्तार

By
lochan Gupta

You Might Also Like
खबरें और भी है....
