रायपुर। इंडियन आर्मी के टैंक और हेलीकॉप्टर से कमांडोज जंप लगाते हुए दिखाई देंगे। किसी वॉर जोन में सेना अपने ऑपरेशन कैसे अंजाम देती है, यह सोल्जर लाइव दिखाएंगे। यह सब कुछ रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने जा रहा है। जिला प्रशासन और इंडियन आर्मी इंडियन आर्मी 5 और 6 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस कार्यक्रम को नाम दिया गया है नो योर आर्मी। भारतीय सेना को जानने का मौका यूथ को मिलेगा। मंगलवार को कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह और छत्तीसगढ़ ओडिशा आर्मी हेडक्वार्टर के अफसरों ने साइंस कॉलेज ग्राउंड का जायजा लिया।
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करें और नगर निगम साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। यह प्रदेश में होने वाला अनोखा आयोजन है, जिससे आम जनता को करीब से सेना के बारे में जानने का मौका मिलेगा। स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को इसे दिखाने की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनााश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, कर्नल सुमित शर्मा, कर्नल मुत्तालिक, कर्नल राजेंद्र सिंह और कर्नल अनुपम श्रीमाली उपस्थित थे।
इस मेले में भारतीय सेना के हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन होगा, जिसमें की टैंक्स, इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स, आर्टिलरी गन्स और एयर डिफेन्स गन्स शामिल होंगी। साथ ही कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना के कमांडोज अपने अद्भुत रणकौशल का प्रदर्शन भी करेंगे। जिसमें कमांडोज द्वारा हवाई जहाज से पैरा जंप और स्लिदरिंग का भी रोमांचक प्रदर्शन किया जाएगा। 5 अक्टूबर की शाम सेना के बैंड द्वारा दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक भव्य म्यूजिकल शो का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें जबलपुर और वाराणसी से आए मिलिट्री बैंड्स शामिल होंगे।
‘नो योर आर्मी’ कार्यक्रम, आएंगे मिलिट्री टैंक
हेलीकॉप्टर से कंमाडो लगाएंगे जंप, कैसे होते हैं ऑपरेशन दिखाएंगे जवान
