धरमजयगढ़। शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा 14 सितंबर हिंदी दिवस के अवसर पर नेपाल में एक अंतरराष्ट्रीय हिंदी कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य नेपाल-भारत मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करना, देवनागरी लिपि को संरक्षित करना, नेपाल की मैत्रीपूर्ण भाषा हिंदी को विकसित करना और बढ़ावा देना और अग्रणी और उभरते लेखकों को प्रोत्साहित करना है। यह जानकारी शब्द प्रतिभा मल्टी सेक्टोरल सम्मान फाउंडेशन नेपाल के अध्यक्ष आनंद गिरि मयालु ने दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम नेपाल की पवित्र भूमि लुंबिनी में ऑनलाइन आयोजित किया गया।इस प्रतियोगिता के लिए हिन्दी काव्य रचना को स्वतंत्र रूप से आमंत्रित किया गया था। नेपाल में अयोजित इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सुप्रसिद्ध कवि पुरुषोत्तम ठेठवार भी शामिल हुए। इस काव्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जयंत को हिंदी काव्य रत्न की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान से नवाजे जाने पर अयोजक संस्थान द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं हैं। साथ ही मानद उपाधि से सम्मानित होने पर जयंत के साथियों सहित शुभचिंतकों ने बधाई दी है। बता दें कि विषेश काव्य संग्रह के लिए मशहूर पुरुषोत्तम ठेठवार फारेस्ट डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं। कई विशिष्ट अवसरों पर उन्होंने अपने स्वरचित और अद्वितीय कविताओं की प्रस्तुति दी है। इसके अलावा उनकी पुत्री भी काव्य कला में पारंगत हैं। नेपाल में अयोजित इस कार्यक्रम में जयंत ने मानद उपाधि प्राप्त कर एक बार फिर से क्षेत्र का मान बढ़ाया है।