रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मध्यप्रदेश के ष्टरू मोहन यादव के बीच सोमवार को मुलाकात हुई। मध्यप्रदेश के ष्टरू हाउस में दोनों के बीच मित्रता दिखी। जारी वीडियो में ष्टरू साय का हाथ पकडक़र ष्टरू यादव हाल-चाल पूछते दिखे। भाई साहब और भाभी कहकर मोहन यादव ने सीएम साय और उनकी पत्नी कौशल्या साय को संबोधित किया। दोनों ने सोमवार को उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए। मंदिर के अनुभव के बारे में भी मोहन यादव ने पूछा।
सीएम साय को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से दिया गया तोहफा काफी पसंद आया। मोहन यादव ने उज्जैन महाकाल का मिनी स्ट्रक्चर सीएम साय को दिया। साय का सम्मान करते हुए उन्हें मध्यप्रदेश में पहनी जाने वाली पगड़ी भी पहनाई। दोपहर बाद ष्टरू साय रायपुर लौट गए। रायपुर में वो रक्षाबंधन के कार्यक्रम में शामिल हुए।
यह पूछे जाने पर कि सीएम साय ने बाबा महाकाल से क्या मांगा, उन्होंने कहा कि, मैंने यहां विधि विधान से बाब महाकाल की पूजा की है। मैंने बाबा से कहा है कि छत्तीसगढ़ के लोगों की जिंदगी में खुशहाली आए।