नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण अफ्रीका और यूनान की यात्रा से लौटने के तुरंत बाद शनिवार सुबह बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष,, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण अफ्रीका और यूनान की यात्रा से लौटने के तुरंत बाद शनिवार सुबह बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के उपग्रहों के प्रक्षेपण और निगरानी के लिए बने केन्द्र इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क का दौरा करेंगे। पीएम मोदी इसरो के कमान केन्द्र में सुबह करीब सवा सात बजे पहुंचेंगे। पीएम मोदी वहां चंद्रयान-3 मिशन से जुड़े इसरो वैज्ञानिकों से मुलाकात कर उनसे बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री को वहां चंद्रयान-3 मिशन की अब तक की गतिविधियों और नतीजों से अवगत कराया जाएगा।
अब तक आठ मीटर चला प्रज्ञान
चंद्रयान-3 मिशन सफलतापूर्वक अपना काम कर रहा है। विक्रम लैंडर से उतरने के बाद रोवर प्रज्ञान अब तक आठ मीटर चांद पर चहलकदमी कर चुका है। इसरो ने बताया है कि यान के सभी मानक पूरी तरह से काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर लैंडर विक्रम को चांद के दक्षिण ध्रुव में सफलतापूर्वक उतारा था। इस ऐतिहासिक क्षण के सीधे प्रसारण को पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग से देखा और संबोधित किया था।