बसना। हरेली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ योग विकास जन कल्याण समिति के द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी जिलों को 50-50 पौधे रोपण के लिए जिला प्रभारियों को प्रेषित किया गया। जिसमें सर्व प्रथम महासमुंद जिले के द्वारा 50 पौधे रोपण किया गया। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की योजना छत्तीसगढ़ योग विकास जन कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष डिजेन्द्र कुर्रे,प्रदेश सचिव रोहित शर्मा, उपाध्यक्ष अमित राठौर, कोषाध्यक्ष शांतम कश्यप के द्वारा अनूठा प्रयास किया गया।पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए अनुकरणीय प्रयास किया जो मानव समुदाय को प्रेरणा के संदेश बना है।
सरकारी स्कूल परिसर में बच्चों के साथ पौधा जगाकर बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया।प्रदेश अध्यक्ष डिजेन्द्र कुर्रे ने बताया कि अपने जीवन में प्रति वर्ष एक वृक्ष लगाए इससे बड़ा पुण्य हो ही नहीं सकता। जितना ज्यादा पर्यावरण के प्रति सजग रहेंगे उतना ज्यादा शुद्ध प्राण वायु हमें प्राप्त होगा। ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए पर्यावरण कि सुरक्षा करना हम सबका दायित्व है। आने वाले समय में पर्यावरण को और हरियाली बनाने के लिए सतत रूप से पर्यावरण के क्षेत्र में और काम करने की आवश्यकता है। हम सब संकलिप है कि छत्तीसगढ़ योग विकास जन कल्याण समिति हमेशा जन कल्याण का करते रहेगी। इस पुनित कार्य में जिला प्रभारी प्रेमचंद साव महासमुंद, भागवत साहू सारंगढ़ बिलाईगढ़, गुलशन खम्हारी रायगढ़,प्रतिभा त्रिपाठी दुर्ग भिलाई, प्रेम सागर यादव जशपुर नगर,राजेन्द्र साहू गरियाबंद एवं अन्य जिले के सदस्यों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।
छत्तीसगढ़ योग विकास एवं जन कल्याण समिति के द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम
