बिलाईगढ़। छग के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में स्थित नपं पवनी में हर्षोल्लास के साथ संत माता कर्मा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला साहूसंघ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला अध्यक्ष तोषराम साहू उपस्थित रहे। जिनकी उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। सबसे पहले नगर साहू समाज के पदाधिकारीयों ने गांव में भक्त माता कर्मा की छायाचित्र के साथ कलश यात्रा और शोभा यात्रा निकाला। यह शोभा यात्रा मां कर्मा माता मंदिर से बड़े तालाब तक निकाला गया। जिसके बाद जल भर कर कार्यक्रम स्थल में शोभा यात्रा का समापन हुआ। इस के बाद कार्यक्रम में शुभ मुहूर्त देखकर हवन पूजन संपन्न हुआ और मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम के बाद पहुंचे अतिथि की उपस्थिति में मां कर्मा की महा आरती की गई। संबोधित करते हुए जिला साहू अध्यक्ष तोषराम साहू ने कहा कि हमारे समाज के लिए यह दिन स्वर्णिम अक्षर में लिखे जाने वाला दिन है। आज हमारे जिले में प्रथम माता कर्मा की मूर्ति की स्थापना मंदिर में की गई है।
नपं पवनी के साहू समाज के पदाधिकारीयों ने मां भक्तों माता कर्मा की मंदिर बनाकर इतिहास रचा है। मैं सभी साहू समाज के पदाधिकारीयों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं और आगे भी इसी प्रकार हमारे समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करें। ऐसा मैं आप सभी के ऊपर विश्वास करता हूं। जिलासाहू संघ के संरक्षक पंचराम साहू ने कहा कि नगर साहू संघ पवनी के द्वारा माता कर्मा की मंदिर माता कर्मा के साथ श्रीराम दरबार, गायत्री, सरस्वती माता व बजरंगबली के साथ कई अन्य देवी देवता की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा किया गया है। यह जिले का प्रथम कर्मा माता मंदिर है जिसमे समस्त नगर वासी पवनी और हमारे जिले सारंगढ़ बिलाईगढ़ के विभिन्न तहसीलों से पदाधिकारी गण पहुंचकर पुण्य में भागीदार बने हैं। यह कर्मा माता मंदिर वैचारिक मंच है इस मंच के माध्यम से शैक्षणिक विकास एवं सामाजिक विकास एक धरोहर साबित होगा।
इस कार्यक्रम को तहसील साहू संघ के अध्यक्ष शनि साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष हेतराम साहू समेत अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला साहू संघ के प्रथम जिला अध्यक्ष तोषराम साहू के साथ जिला साहू संघ के संरक्षक पंचराम साहू, फिरतू राम साहू, नगर अध्यक्ष लोक नाथ साहू, जिला महामंत्री सेतु साहू, तहसील बिलाईगढ़ अध्यक्ष शनीराम, भटगांव अध्यक्ष श्याम लाल साहू, जिला कोषाध्यक्ष डॉ अशोक साहू,जिला उपाध्यक्ष आत्मा राम साहू, बैसाखू राम साहू, धनसाय साहू, जिला मीडिया प्रभारी करन साहू, तहसील अध्यक्ष बरमकेला डॉ अवध राम साहू, तहसील अध्यक्ष सारंगढ़ बरतलाल साहू, तहसील संरक्षक धनेश साहू, साहू समाज के पदाधिकारी गण एवं गणमान्य नागरीक गण उपस्थित रहे।
संत कर्मा माता की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा धूम धाम से संपन्न
जिले में पहली मंदिर के निर्माण से समाज में हर्ष का माहौल : तोषराम साहू
