रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट में बदलाव हुआ है। मंत्री केदार कश्यप को अब नई जिम्मेदारी दी गई है, इसे लेकर आधी रात एक आदेश भी जारी हुआ। केदार कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री का प्रभार भी दिया दिया गया है। केदार के पास वन-जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास-सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी पहले से है।
छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना आदेश में मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्य विभाग दिए जाने की बात लिखी है। देर रात मंत्री केदार कश्यप को मुख्यमंत्री समय तमाम मंत्रियों ने इसके लिए बधाई दी।
मुख्यमंत्री से केदार कश्यप ने की मुलाकात
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मंत्री केदार कश्यप ने सीएम हाउस में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें संसदीय कार्य मंत्री का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। सीएम साय ने कहा कि विधानसभा के कार्य संचालन में कश्यप के लंबे संसदीय अनुभव का फायदा मिलेगा।
इस वजह से दी गई जिम्मेदारी
मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए मंत्री केदार कश्यप को ये अहम जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा। 26 जुलाई तक सदन की कार्रवाई चलेगी। इस बीच 5 बैठकें होंगी। विधानसभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना भी जारी जा चुकी है।
केदार कश्यप को अब संसदीय कार्य मंत्री का भी जिम्मा
विधानसभा सत्र से पहले प्रभार में बड़ा बदलाव, आधी रात जारी हुआ आदेश
