जशपुरनगर। परिवहन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि यहां चलने वाली दर्जनों यात्री बसे अवैध तरीके से चल रही है। जानकारी देने वाले सूत्र ने बताया कि यहां चलने वाली अधिकांश बस सर्विसों की नियमित शासन को जाने वाली कर जमा किए बगैर ही सडक़ में दौड़ रही है। जो ज्यादातर अंतर्राजीया रूट पर चल रही है। जिनकी बस संचालकों द्वारा अंतर्राजीया चलने की अनुमति भी नही है। सूत्र ने बसों के नाम गुप्त रख कर जानकारी दी है। साथ ही उसने परिवहन विभाग के अधिकारियों को इसमें लिप्त बताया है। यह इलाका सरहदी होने के लिहाज से ज्यादा संवेदनशील है जहां इस तरह की विभागीय लापरवाही किसी दिन बड़ी अनहोनी को अंजाम दे सकता है। विभाग के पास छेत्र में चलने वाली बसों की जानकारी भी अधूरी है। लिहाजा यहां से चलने वाली अधिकांस बसें सुरक्षित नहीं है, विभाग की यह बड़ी लापरवाही उभर कर सामने आ रही है।