सारंगढ़। भाजपा युवा मोर्चा सालर मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा ने दावा किया है कि – रायगढ़ लोकसभा में भाजपा की जीत सुनिश्चित है, सारंगढ़ विधानसभा में भाजपा की लहर जोर-शोर पर चल रही है। क्षेत्र में भाजपा का माहौल जबरदस्त देखा जा रहा है।महतारी वंदन योजना को लेकर क्षेत्र की महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं किसानों को 12 तारीख को धान का अंतर राशि बोनस भी मिलने वाला है। जिससे किसान वर्ग के चेहरों पर भी बड़ी खुशहाली दिखाई दे रही है। देश के प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी की क्षेत्र में लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं। जो भाजपा पक्ष में एक बड़ी बढ़त दिलाएगी।रायगढ़ लोकसभा में भाजपा भारी मतों से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया की जीत सुनिश्चित है। जिसे लेकर युवा मोर्चा द्वारा गांव-गांव में सघन अभियान चला रहे हैं। सालर मल्दा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा बताते हैं कि – सारंगढ़ विधान सभा से भाजपा को बड़ी बढ़त मिलने वाली है।